पृष्ठ

हताशा - निराशा पर विजय कैसे पायें ?


           जीवन एक अद्भुत सफ़र है l जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेकानेक अनुकूल - प्रतिकूल घटनाएँ घटित होती है l जीवन धुप - छाँव  का खेल है l जो इस खेल को समझकर विवेक से देखेगा वह इस जीवन का असली आनंद ले पायेगा l जैसे आकाश में बादल आते और  देखते- देखते चले जाते है l वे कभी भी आकाश में एक जगह अपना डेरा नहीं डालते है l कुछ क्षण के लिए आते है और पसार हो जाते है l ऐसे ही हर एक मनुष्य के जीवन में होता है l